Sunday, August 23, 2020

प्रेम अब निश्चित नही है | Prem Ab Nischit nahi hai

 



प्रेम अब निश्चित नही है | Prem Ab Nischit nahi hai


प्रिये निश्चिन्त हो कर जग बसाओ
किंचित ना बूझो ये कहानी
अंतिम विनय है भूल जाओ
प्रेम अब निश्चित नही है।

पाषाण हृदय रोता नही है
क्यों खड़ी संशय में हो
ना संकोच खाओ, भूल जाओ
प्रेम अब निश्चित नही है।

पत्र जो तुमने लिखे थे
कर दिये अग्नि समर्पित
होम उनका हो गया, भूल जाओ
प्रेम अब निश्चित नही है।

बंधन मुक्त कर दिया है
क्यों फंसी मझधार में हो?
यूँ ना ग्लानि बोध खाओ, भूल जाओ
प्रेम अब निश्चित नही है।।

--विव

1 comment:

  1. The Higher Secondary School Leaving Certificate (HSSLC) will be administered by the Meghalaya Board of School Education (MBOSE) in the months of March and April 2022. The HSSLC Examination Model Question Paper 2022 includes MBOSE. MBOSE HSSLC Question Paper Model Question Papers for all subjects of HSSLC have been published by the Higher Secondary Education Board of Meghalaya State. Dear Meghalaya HSSLC Students, you may get Model Question Papers for the MBOSE 12th test 2022 from the official websites as well.

    ReplyDelete

@Viv Amazing Life

Follow Me